फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Testimony taken in two cases, next date of hearing postponed

Azamgarh News: दो मामलों में हुई गवाही, फिर पड़ी सुनवाई की अगली तारीख

Thu, 25 Jan 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Testimony taken in two cases, next date of hearing postponed
जहरीली शराब से मौत व जहरीली शराब बरामदगी के कुल तीन मामलों में बुधवार को विधायक रमाकांत यादव की एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। दो मामलों में गवाहों की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन

फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव की बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट में तीन मामलों में पेशी थी। फूलपुर जहरीली शराब से मौत मामले में सविता बिंद की तो अहरौला जहरीली शराब मौत मामले में सविता बिंद के साथ ही एसआई संजय सिंह की गवाही हुई। वहीं अहरौला शराब बरामदगी में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। विधायक रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा ने तीनों मामलों में अब अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed