फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension persists in Chakia village, police stationed in large numbers, four accused arrested

चकिया गांव में तनाव बरकरार, भारी संख्या में पुलिस तैनात, चार आरोपी पकड़ाए

Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tension persists in Chakia village, police stationed in large numbers, four accused arrested
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीन अब भी फरार हैं। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मो. आरिफ उर्फ मुन्ना की फरिहा बाजार में टूर एंड ट्रेवेल्स की दुकान थी। जहां से फर्जी रेलवे का टिकट बना कर बेचने की शिकायत पर फरिहां चौकी प्रभारी रत्नेेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस मुकदमें में आरिफ के साथ ही उसका पुत्र वासिफ भी नामजद किया गया था। वासिफ गांव पर ही रहता था। गांव निवासी मृतक असमर लखनऊ रहता था और आए दिन उसे फेसबुक व मोबाइल आदि के माध्यम से आरिफ व उसके पुत्रों द्वारा धमकी दी जाती रहती थी। असमर ने इस धमकी के बाद 21 सितंबर को एसपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेज कर जानमाल की रक्षा का गुहार भी लगाया था। इसके बाद भी सोमवार को दिन में असमर अपने दो मित्रों मुशीर व काजिम के साथ बाइक से गांव में चक्रमण कर रहा था। इसी दौरान आरिफ का पुत्र वासिफ अपने साथियों के साथ तीनों को रोक कर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में असमर व काजिम की जहां सोमवार की शाम ही मौत हो गई तो वहीं मुशीर वाराणसी में भर्ती है और जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस असमर के पत्र को संज्ञान में लिया होता तो शायद यह घटना नहीं हुई होती। मंगलवार को भी गांव में तनाव की स्थिति देखने को मिली। वहीं भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान गांव में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed