फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension in the village, the deployment of force

गांव में तनाव बरकार, फोर्स की हुई तैनाती

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tension in the village, the deployment of force
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसमनुपर उर्फ चौबेपुर गांव में युवक की लाठी डंडे से पीट कर हत्या मामले को लेकर तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वहीं दो फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है। प्रेम प्रसंग को लेकर परसमनपुर उर्फ चौबेपुर गांव निवासी 22 वर्षीय भीम कुमार पुत्र रामहरक की बृहस्पतिवार की रात लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम प्रेमिका के घर वाले ही दिए थे। इतना ही नहीं शव को भी वे घर उठा ले गए थे और मेज के नीचे छिपा कर रख दिया था। मृतक के मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम का शव उसके प्रेमिका के घर से ही बरामद कर लिया था। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। भाई की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है तो वहीं मुख्य आरोपी समेत दो नामजद आरोपी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस दिन भर सभी संभावित स्थानों पर दबिश की कवायद में जुटी रही। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed