फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension between two groups for burying the dead body Azamgarh police deployed; SDM took decision

Azamgarh News: आजमगढ़ में शव दफनाने के लिए दो वर्गों में तनाव, पुलिस तैनात; काम आया एसडीएम का ये फैसला

Thu, 31 Jul 2025 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 08:21 PM IST
सार

जिले के नेवादा शेखवलिया गांव में विवाद की सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गई। एसडीएम ने दोनों वर्ग के लोगों से बातचीत की। कहा कि फिलहाल विवादित भूमि पर कोई गतिविधि नहीं होगी।

विज्ञापन
Tension between two groups for burying the dead body Azamgarh police deployed; SDM took decision
दोनों वर्ग के लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र के नेवादा शेखवलिया गांव में गुरुवार को एक महिला के शव को दफनाने के लिए दो वर्गों के बीच तनाव हो गया। विवाद बढ़ता इससे पहले ही प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और किसी भी अप्रिय घटना को टालते हुए स्थिति को शांत कर दिया। 

विज्ञापन


विवाद का केंद्र ग्राम शेखवलिया था जो पुराने राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज बताया जाता रहा है लेकिन वर्तमान रिकॉर्ड में उसे ‘जंगल झाड़ी’ के रूप में दर्शाया गया है। इसी के लिए शव दफनाने को लेकर विरोध हुआ।
विज्ञापन


सुबह अरशद नामक व्यक्ति की माता के शव को विवादित भूमि पर दफनाने की तैयारी की जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए मौके पर विवाद खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार, सीओ अनिल वर्मा, कोतवाल सच्चिदानंद सिंह और लेखपाल संतोष कुमार ने राजस्व अभिलेखों की जांच की इसमें जमीन को झाड़ी के रूप में दर्ज पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकारी कब्रिस्तान में शव दफनाने का निर्देश दिया जिसे परिजनों ने मान लिया। दूसरी ओर प्रधान ओबैदुल्लाह और नसीम अहमद ने दावा किया कि न्यायालय के आदेशों के आधार पर यह भूमि कब्रिस्तान के रूप में उपयोग होती रही है लेकिन वर्तमान अभिलेखों से यह मेल नहीं खा रहा है। 


एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया गया है। फिलहाल विवादित भूमि पर कोई गतिविधि नहीं होगी। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed