फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tender of cane transportation cancelled of Sathiyav Sugar Mill in Azamgarh

आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल का गन्ना ढुलाई का टेंडर कैंसिंल

Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Tender of cane transportation cancelled  of Sathiyav Sugar Mill in Azamgarh
सठियांव। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव ने गन्ना ढुलाई के टेंडर को कैंसिल कर दिया है। इसे लेकर पहले से ही तरह-तरह के कयास लगाएं जा रहे थे। प्रबंध तंत्र और संचालक मंडल के अनुसार मिल संघ के गाइडलाइन के हिसाब से नए लोगों को मौका देने के उद्देश्य से फैक्ट्री हित में ऐसा किया गया है। वहीं, विपक्ष कुछ और कारण बता रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल सठियांव में अगले पराई सत्र वर्ष 2020-21 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत पिछले महीने गन्ना ढुलाई का टेंडर होना था। ऐन वक्त पर फेडरेशन का हवाला देकर इसे कैंसिल कर दिया गया। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि मिल संघ की गाइडलाइन के हिसाब से ऐसा हुआ है। वहीं, विपक्ष सवाल उठा रहा है कि क्या इसके पहले निकाला गया टेंडर फेडरेशन की गाइडलाइन के अनुरूप था। नहीं तो इसका दोषी कौन है? कार्रवाई क्या हुई? गौरतलब है कि इसके पूर्व विपक्ष के कई आरोपों की जांच में मिल के कई अधिकारी और कर्मचारी पर गाज गिर चुकी है। मिल के डायरेक्टर कौशल कुमार सिंह के अनुसार सठियांव मिल प्रदेश की बड़ी चीनी मिलों में से एक है। यहां कई जनपद से गन्ना ढुलाई होती है। इस लिहाज से फैक्ट्री हित में ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed