फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ten percent of the patients coming to OPD are diarrhea patients

Azamgarh News: ओपीडी में आने वाले पीड़ितों में दस फीसदी डायरिया के मरीज

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ten percent of the patients coming to OPD are diarrhea patients
बलरामपुर। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके कारण उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 350 मरीज पहुंचे थे। इसमें से 30 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिलेश यादव ने बताया कि तेज धूप, गर्म हवा और खानपान में अनियमितता लोगों को बीमार बना रही है। सुबह का भोजन शाम को या शाम का भोजन सुबह करने से डायरिया की दिक्कत बढ़ी है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी शरीर पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 30 या उससे अधिक मरीज आ रहे हैं। ज्यादा तबीयत खराब होने पर मरीज को भर्ती भी करना पड़ता है। दूषित पानी पीने से टाइफाइड भी हो रहा है। गर्मी में लोग कुछ सावधानी बरतें तो रोगों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

00
ये बरतें सावधानी-
- बाजार में खुले में बिकने वाले फल व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। स्वच्छ पानी पीएं, ताजा पौष्टिक व सुपाच्य भोजन करें। ताजा मौसमी फल, हरी सब्जी का सेवन करें। फास्ट व जंक फूड का सेवन न करें। बच्चों को गंदी जगह में खेलने न दें। तले, भूने, मसाले का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed