फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ten days later, the LIC agent murder case was not revealed

दस दिन बाद भी एलआईसी एजेंट हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ten days later, the LIC agent murder case was not revealed
अहरौला। नरसिंहपुर गौरी का पूरा गांव निवासी एलआईसी एजेंट की हत्या में नामजद आरोपियों को भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की चूक के चलते हुई इस घटना को दस दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

एलआईसी एजेंट 45 वर्षीय सुरेश विश्वकर्मा पुत्र रामजतन की लाश 17 जुलाई को गांव से कुछ दूरी पर स्थित तमसा नदी के किनारे मिली थी। सिर व शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। दो दिनों पूर्व ही पड़ोस के गांव में बंधक बना कर उसकी पिटाई की गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि समझौता कराने में ही जुटी रही। एसओ अहरौला व सीओ बूढ़नपुर को भी घटना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। परिणाम यह हुआ कि 17 जुलाई की सुबह सुरेश की लाश गांव से दो किमी दूर तमसा नदी तट पर फेंकी मिली। बड़े पुत्र पवन ने घटना के बाबत आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पड़ोसी गांव के प्रधान पति मनोज कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना को दस दिन बीत जाने के बाद भी एक भी नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। वहीं सीओ शीतला प्रसाद ने दावा किया था कि दो से तीन दिनों में सभी नामजद आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे लेकिन अब तक एक भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाना पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed