फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temporary cowshed became a showpiece after spending millions

लाखों खर्च करने के बाद अस्थाई गोशाला बनी शोपीस

Wed, 03 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Temporary cowshed became a showpiece after spending millions
अमिलो। ब्लाक सठियांव क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ में लाखों रुपए की लागत बन रहा गो आश्रय स्थल शोपीस बना हुआ है। यहां एक भी पशु नहीं है। देखभाल के लिए सात सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं लावारिस पशु किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सठियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहगढ़ में पशु आश्रय के नाम पर सरकार ने लाखों रुपए खर्च किए। आश्रय स्थल बनकर तैयार हो गया है। बता ब्लाक की आबादी लगभग दो लाख 55 हजार है। इतने आबादी के बाद एक ही पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। यहां पर अब तक एकं भी पशु की इंट्री नहीं हो सकी है। धन खर्चकर उसे खाली छोड़ दिया गया है। पूर्व जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने इसका निरीक्षण किया था। इसे शीघ्र ही चालू कराने का आदेश भी दिया था। एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि लाक डाउन के कारण ही विलम्ब हो रहा है। शुभारंभ की तैयारी चल रही है। पशुओं के चारे की व्यवस्था कर जल्द ही इसकी इन्ट्री होगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि इकलौता पशु आश्रय स्थल बना हुआ है। पशु आश्रय स्थल के बिना इधर उधर भटक रहे हैं। लावारिस पशुओं को बाजार में देखा जा सकता है। ये किसानों को नुकसान बी पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed