{"_id":"6a21c4621c62adbdc304e843","slug":"temperature-crosses-40-degrees-again-after-10-days-yellow-alert-for-storm-rain-after-two-days-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-151331-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 10 दिन बाद तापमान फिर से 40 डिग्री के पार, दो दिन बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 10 दिन बाद तापमान फिर से 40 डिग्री के पार, दो दिन बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान जनपद के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
कुछ क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिले में बीते 10 दिनों के बाद एक बार फिर से तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अस्थिर बना है। इस कारण अगले 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।