फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Telemedicine service proving air and air in the district

जिले में हवा-हवाई साबित हो रही टेलीमेडिसिन सेवा

Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Telemedicine service proving air and air in the district
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की है। डॉक्टरों का नंबर जारी किया है। मगर ज्यादातर डॉक्टर फोन ही नहीं उठा रहे हैं। दवा तो दूर मरीजों को दिलासा तक नहीं दे रहे हैं। पड़ताल में सारी व्यवस्था फेल नजर आई। महज तीन डॉक्टरों ने फोन उठाया। ज्यादातर के फोन या तो सेवा में नहीं थे अथवा कॉल फारवर्ड कर दी गई थी। एक डॉक्टर ने घर बुला देखने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिले में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरूआत करते हुए 11 सरकारी डॉक्टरों के नंबर जारी किया है। जिस पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कोई भी व्यक्ति फोन कर अपनी बीमारी बता कर सलाह व दवाओं का नाम ले सकता है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा की गई टेलीमेडिसिन सेवा पूरी तरह से हवा-हवाई ही साबित हो रही है। अमर उजाला ने बुधवार को इस सेवा की पड़ताल किया और सभी 11 डॉक्टरों के नंबरों पर कॉल किया। 1.50 बजे डॉ. राजनाथ को, 1.52 बजे डॉ. एलजे यादव को व 1.54 डॉ. अभिषेक सिंह को काल किया गया। इन तीनों डॉक्टरों ने फोन उठाया और जो बीमारी के बारे में इनसे बात की गई, उस पर इन्होंने उचित सलाह देने के साथ ही दवा का नाम भी नोट कराया। लेकिन इनके अलावा सूची में शामिल किसी भी डॉक्टर से संपर्क ही नहीं हो सका। डॉ. एके सिंह आर्थो सर्जन का मोबाइल स्वीच ऑफ था। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी श्रीवास्तव अपना नंबर ही फारवर्ड किए थे। 1.58 बजे डॉ. बी राम का फोन तो उठा लेकिन उन्होने फोन पर कोई राय देने के बजाए आवास पर बुलाया और कहा कि आए जाए देख लेते है। टेलीमेडिसिन सेवा की सूची में दो बालरोग विशेषज्ञ शामिल है। इसमें डॉ. एके विमल के नंबर पर जहां इनकमिंग कॉल की सुविधा ही उपलब्ध नहीं थी तो वहीं डॉ. रईस अहमद आऊट ऑफ नेटवर्क कवरेज थे। सर्जन डॉ. सतीश कन्नौजिया का नंबर स्वीचऑफ मिला। ईएनटी डॉ. निर्मल रंजन के नंबर पर 2.03 बजे पूरा कॉल गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। सूची में शामिल डर्माटोलॉजिस्ट डॉ. पूनम कुमारी के नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि उनका नंबर ही आउट ऑफ सर्विस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed