फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsil bar including district bar became vocal against SDM

एसडीएम के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट बार सहित तहसील बार हुए मुखर

Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tehsil bar including district bar became vocal against SDM
फूलपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसेसिएशन द्वारा एसडीएम सगड़ी के विरोध में सोमवार से जहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है तो सगड़ी तहसील बार के अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसील बार एसोसिशन फूलपुर भी उतर गया है। तहसील बार फूलपुर के अधिवक्ताओं ने भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें अधिवक्ता सत्य प्रकाश चतुर्वेदी के प्रार्थना पत्र पर विचार किए जाने के साथ उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के दबाव में साजिशन दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अधार पर बगैर विधिक कार्यवाही किए ही सत्यप्रकाश चतुर्वेदी पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की निंदा की गई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने चक्रमण कर एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि मंडलायुक्त से वर्ता की जाएगी। यह मांग की जाएगी की उक्त प्रकरण में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की एक संयुक्त टीम गठित कर विवादित गाटा का सीमांकन पुलिस की मौजूदगी में कराया जाए। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया। इसी प्रकार मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर बार एशोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम सगड़ी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर तहसील परिसर से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ता संघ की बैठक पुस्तकालय में संघ के अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमे अधिवक्ता समिति सगड़ी के प्रस्ताव की चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि सगड़ी के एसडीएम के रवैये के खिलाफ अधिवक्ता अनवरत आंदोलन चला रहे है। जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही न किये जाने से अधिवक्ताओ में रोष बढ़ता जा रहा है। अगर यही हाल रहै तो पूरे न्यायालय का बहिष्कार कर दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर घनश्याम तिवारी, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, सैयद शमीम काजिम, जिलेदार सिंह, नितिन सिंह, फूलचंद, सुभाष, श्रीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष रामनारायन यादव,लालचन्द यादव, पीसी लाल, इश्तियाक अहमद, रमाशंकर,ओम प्रकाश, अकबाल, इम्तियाज, प्रवीण कुमार, महेंद्र यादव संदीप, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed