फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teen's body found near tubewell, murder suspected in land dispute

Azamgarh News: ट्यूबवेल के पास किशोर का मिला शव, जमीन के विवाद में हत्या की आशंका

Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teen's body found near tubewell, murder suspected in land dispute
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में शनिवार शाम पांच बजे महेंद्र वकील के ट्यूबवेल के पास एक किशोर का शव मिला। मृतक साहिल (16) है। मृतक के पिता सतिराम न बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार की बस्ती का निवासी है। पिता व भाई ने जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सतिराम की ससुराल गंभीरपुर बाजार की बस्ती में है। वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में ही रहता था। साहिल शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार दोपहर में साहिल के पिता सतिराम ने गंभीरपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार शाम करीब पांच बजे रानीपुर रजमो में महेंद्र वकील के ट्यूबवेल के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त साहिल के रूप में की। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साहिल तीन भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मां राधा देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। साहिल के पिता सतिराम और भाई राहुल ने जमीन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, परिवार ने अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गंभीरपुर थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed