{"_id":"6341c3caa1b4a5162c1c82bb","slug":"teenager-s-body-found-hanging-from-bamboo-shed-azamgarh-news-vns678001652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई के बांस से लटकी मिली किशोरी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ई के बांस से लटकी मिली किशोरी की लाश
विज्ञापन
बलरामपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमलिया गांव निवासिनी एक किशोरी की लाश शुक्रवार की शाम मड़ई के बांस से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। उसके चाचा ने गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को टांग देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमलिया गांव निवासिनी करुणा सरोज (15) पुत्री इंद्रेश सरोज गांव पर चाचा-चाची के परिवार के साथ अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी। माता-पिता, भाई व एक बहन लखनऊ में रह कर कामकाज करते हैं। शुक्रवार की देर शाम करुणा की लाश मड़ई के बांस से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली।
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शाम को चार बजे के लगभग युवती के चाचा विजयी सरोज घर पर पहुंचे तो उन्होंने भतीजी को दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। उन्होंने किसी के द्वारा गला दबा कर हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका देने की आशंका जतायी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर लखनऊ से मां-बाप व भाई भी आ गये है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।