{"_id":"60bb53f08ebc3e0190639d9d","slug":"teenager-girl-gang-rape-after-kidnapping-in-azamgarh-police-arrsted-two-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jun 2021 04:07 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Jun 2021 04:07 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आजमगढ़: तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को तीन युवकों ने असलहे के बल पर अपहृत कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय वह अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। पिता ने घटना के बाबत थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी पत्नी व पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान तीन की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे और उसकी पुत्री को तमंचा सटा कर अगवा कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने आकाश यादव व अभिषेक पाठक समेत तीन लोगों को नामजद किया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी गोपालगंज टैक्सी स्टैंड के पास खड़े गए है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
मामले में कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक देवानंद ने कहा कि नामजद तीन अभियुक्तों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश में दबिश की कवायद जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।