फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenage kidnapped and gang-raped

किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने किया गैंगरेप (इसी का प्रयोग करें)

Fri, 04 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapped and gang-raped
आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी को अगवाकर गांव के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार की रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भोर में तीन बजे किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह से घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों को खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी पर सभी आरोपी फरार मिले।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव के रईस उर्फ छांगुर पुत्र तसउवर, इसहाक पुत्र मो. सफीउल्लाह, अकमल पुत्र गुफरान और रेहाव पुत्र रिजवान अहमद का नाम शामिल है। पिता के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी गुरुवार की देर शाम को घर से शौच के लिए गई थी। इस दौरान रईस और इसहाक बाइक से पहुंचे और उसे अगवाकर रौनापार थाना क्षेत्र के बातन गांव निवासी जावेद के पोखरे पर उठा ले गए। जहां पर पहले से अकमल और रेहाव मौजूद थे। चारों ने दुष्कर्म किया और उसे शुक्रवार की भोर में घर के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से किशोरी अपने घर पहुंची और आपबीती घर वालों को बताई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर बिलरियागंज थाने पहुंचे व तहरीर दी। एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed