फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers will become role models, will provide training in self-defense and leadership

Azamgarh News: शिक्षिकाएं बनेंगी रोल मॉडल, आत्मरक्षा और नेतृत्व में देंगी प्रशिक्षण

Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers will become role models, will provide training in self-defense and leadership
आजमगढ़। बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक अहम पहल की है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी योजना के अंतर्गत जिले के चयनित मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 4 से 21 अगस्त तक सीमैट, प्रयागराज में नौ बैचों में आयोजित होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद ये राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिकाएं विद्यालयों में न सिर्फ पढ़ाने का कार्य करेंगी, बल्कि छात्राओं को आत्मरक्षा, नेतृत्व और संवाद कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी दक्ष बनाएंगी। इससे शिक्षिकाएं बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी और उनके आत्मबल में स्पष्ट वृद्धि होगी। यह परियोजना बालिकाओं को समान अवसर और अधिकार दिलाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed