फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers' torchlight procession against TET mandatory

Azamgarh News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस

Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers' torchlight procession against TET mandatory
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जुलूस निकालते पूर्व में नियुक्त ​शिक्षक। संवाद
आजमगढ़। आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में जिले के शिक्षकों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

मशाल जुलूस डीएवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधी तिराहे होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत दी जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष एवं महासंघ के मुख्य जिला संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है। वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. राम उजागिर शुक्ला ने कहा कि मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया है, ताकि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जा सके। टीएससीटी आजमगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का भी सहारा लेंगे। अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगले महीने लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय मंत्री बिरजू सरोज और अटेवा के जिला उपाध्यक्ष सीपी यादव ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। इस दौरान महासंघ के संरक्षक रामअवध यादव, सहसंयोजक मंडल के सदस्य विनय यादव, रामजन्म दुबे, बैजनाथ कनौजिया, अहमद खां, रविशंकर यादव, अजय कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed