फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers should get old pension: Devendra Pratap Singh

शिक्षकों को मिलनी चाहिए पुरानी पेंशन : देवेंद्र प्रताप सिंह

Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers should get old pension: Devendra Pratap Singh
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई की हरिऔध कला केंद्र में आयोजित शैक्षिक सम्मान सम
पल्हनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई की ओर से शनिवार को नगर स्थित हरिऔध कला केंद्र के सभागार में आयोजित शैक्षिक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘गुड्डू’, पूर्व विधायक वंदना सिंह, शिक्षक नेता वेदपाल सिंह, अविनाश राय तथा प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न तथा धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण में लगे शिक्षकों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से 27 प्रकार के अतिरिक्त कार्य कराए जाते हैं, जबकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें बोझ नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से राहत दिलाने के लिए वे अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति को व्यावहारिक बताते हुए शिक्षकों के हित में निरंतर संघर्ष करने की बात कही। शिक्षक नेता वेदपाल सिंह ने कहा कि 1952 में 90 रुपये से शुरू हुआ वेतन आज 90 हजार तक पहुंचा है, जो शिक्षकों के संघर्ष का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने हर उपलब्धि संघर्ष के दम पर हासिल की है और एकजुट होकर सभी समस्याओं का समाधान संभव है। कार्यक्रम को डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘गुड्डू’, पूर्व विधायक वंदना सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, अवध राज सिंह, उमाशंकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति, विद्यालयों की चुनौतियों तथा शिक्षकों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। अंत में पल्हनी अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता अविनाश राय तथा संचालन अंशु अस्थाना और कंचन मौर्य ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed