फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers reached council schools but the number of children remained nominal

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पहुंचे लेकिन बच्चों की संख्या रही नाममात्र

Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers reached council schools but the number of children remained nominal
जिले में ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बेसिक शिक्षा के प्राइमरी और जूनियर स्कूल खुल गए। पहले ही दिन अधिकांश स्कूलों में बच्चे गायब रहे, जहां बच्चे पहुंचे भी वहां उनकी संख्या नाम मात्र ही रही। किसी कक्षा में दो बच्चे तो किसी में पांच बच्चे ही पहुंचे। जिले के किसी भी विद्यालय में 50 प्रतिशत भी बच्चों की उपस्थिति नहीं देखने को मिली। वहीं शिक्षक स्कूल पहुंच बच्चों का इंतजार करते रहे। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार तीन जुलाई से प्राइमरी और जूनियर स्कूल खुल गए। अवकाश के बाद पहले दिन शिक्षक पहुंचे, लेकिन उन्हें भी देर तक बच्चों के आने का इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कहीं एक भी बच्चा नहीं पहुंचा तो कहीं कम संख्या में ही बच्चों का कलरव स्कूलों में फिर से गूंजा। शिक्षकों ने भी गांव में जाकर अभिभावकों को स्कूल खुलने की जानकारी के साथ बच्चों को भेजने के लिए संपर्क शुरू किया। पहला दिन था तो शिक्षकों ने साफ-सफाई और मिड-डे मील के लिए रसोई की तैयारी भी कराई। वैसे तो ग्रीष्मावकाश के समय बच्चों को स्कूल खोलने की जानकारी दी गई, लेकिन गर्मी के कारण शासन ने दो जुलाई तक छुट्टी कर दी थी। शासन ने तीन जुलाई को स्कूल खोलने का निर्देश दिया था। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक अभिभावकों के प्रयास से बच्चे पहुंचे, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न्यूनतम ही रही। बच्चों को घर से बुलाने के प्रयास किए गए। इस तरह ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों का पहला दिन कहीं रौनक भरा तो कहीं सन्नाटे जैसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed