{"_id":"5d4477518ebc3e6ca2660e18","slug":"teachers-missing-out-in-inspection-of-dm-azamgarh-news-vns476344085","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्र
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने शुक्रवार को पल्हनी ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चार शिक्षक देर से आए। एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित और देर से आने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और शिक्षामित्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश बीएसए को दिया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कुल छह सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। सुबह 8.30 बजे सुषमा यादव सहायक अध्यापक उपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक डॉ. अंशु अस्थाना, ज्योत्सना सिंह, यशंवत सिंह, नीतू राय 8.40 बजे के बाद विद्यालय में उपस्थित हुए। सहायक अध्यापक मनोज सिंह और शिक्षामित्र आशा देवी अनुपस्थित रहीं। सहायक अध्यापकों से पूछताछ करने पर अनुपस्थिति के संबंध में कोई तथ्यपरक कारण नहीं बताया जा सका। डीएम ने बीएसए को निर्देशित किया कि अनुपस्थित और देर से आने वाले सभी सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टी देने और शिक्षामित्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर तीन में अवगत कराने को कहा। इस दौरान पाया गया कि प्रधानाध्यापक अनुपस्थित सहायक अध्यापकों को बार-बारबचाने की कोशिश कर रहे थे। डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि ऐसी कार्यप्रणाली को छोड़ें। समय से विद्यालय न आने वाले सहायक अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करें।