फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher will not duty inPanchayat elections

पंचायत चुनाव में नहीं करेंगे ड्यूटी

Tue, 15 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Teacher will not duty inPanchayat elections
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजनम गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंप चुनाव में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सत्र परिवर्तन के कारण शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न होना स्वाभाविक है। परिषदीय परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा नवंबर और दिसंबर से शुरू हो रही है। वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष जनवरी 2016 से प्रारंभ हो जाएंगी। पाठ्यक्रम अधूरे हैं, यद्यपि की शिक्षक युद्धस्तर पर लग कर कोर्स पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षकों को निर्वाचन कार्य में लगाया जाएगा तो छात्रों की पढ़ाई बर्बाद होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में न लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह, पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र, राहुल सिंह, अबरार अहमद, तेज बहादुर सिंह, शेर बहादुर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed