{"_id":"5ecd14f28ebc3e904f439d54","slug":"teacher-was-dismissed-as-she-got-job-on-fake-documents-azamgarh-news-vns526769558","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के डॉक्यूमेंट पर बनी थी शिक्षिका, बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के डॉक्यूमेंट पर बनी थी शिक्षिका, बर्खास्त
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया के प्रावि भिऊरा पर तैनात शिक्षिका की प्रभारी बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी है। इसके साथ ही नियुक्ति से अब तक उसके द्वारा आहरित वेतन के रिकवरी का भी आदेश जारी किया है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज नोएडा में तैनात रसायन विज्ञान की प्रवक्ता रिंकी सिंह ने बीएसए को पत्र लिख कर अपने डॉक्यूमेंट का उपयोग जिले के किसी प्रावि पर तैनात शिक्षिका द्वारा किए जाने की शिकायत की थी। प्रवक्ता रिंकी सिंह ने यह तब पकड़ा था जब उसके पैन रिकार्ड में दो-दो जगहों से कटौती की जानकारी आ रही थी। प्रवक्ता रिंकी सिंह की शिकायत पर जब जिले में जांच हुई तो उसका पैन नंबर अतरौलिया ब्लाक अंतर्गत प्रावि भिऊरा पर तैनात शिक्षिका रिंकी सिंह के एकाउंट में लगा पाया गया। इतना ही नहीं अन्य डॉक्यूमेंट की भी जब जांच हुई तो वह भी गड़बड़ मिला। बार-बार बुलाने पर भी शिक्षिका उपस्थित नहीं हुई। तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय की नोटिस के बाद से वह मेडिकल लेकर गायब हो गई और फिर वापस नहीं लौटी। इस पर वर्तमान प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के साथ ही रिकवरी का आदेश दिया।
शिक्षिका रिंकी सिंह ने अपने सर्विस बुक में जो पता दिया था, उस पते पर भी जांच कराने पर वह फर्जी निकला। वहीं बार-बार की नोटिस के बाद भी उसका सामने न आना यह पुष्ट किया कि वह फर्जी है। इसी आधार पर उसकी सेवा समाप्त करने के साथ ही रिकवरी का आदेश जारी कर दिया गया है। - अमर नाथ राय, प्रभारी बीएसए/डायट प्राचार्य