फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher became victim of robbery in bank, 27 thousand rupees were snatched away

Azamgarh News: बैंक में उचक्कागिरी की शिकार हुई शिक्षिका, 27 हजार ले उड़े उचक्के

Tue, 12 Mar 2024 12:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher became victim of robbery in bank, 27 thousand rupees were snatched away
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक की लाटघाट शाखा में सोमवार को एक सेवानिवृत शिक्षिका उचक्कागिरी की शिकार हो गईं। नोट की गड्डी गिनने के नाम पर उचक्के महिला के 27 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण के साथ ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

तरौका गांव निवासिनी अर्चना राय सेवानिवृत शिक्षिका हैं। उनका खाता ग्रामीण बैंक की लाटघाट शाखा में है। सोमवार को दिन में लगभग 12 बजे वह बैंक पर पहुंची और अपने खाते से एक लाख रुपये निकाला। बैंक के अंदर ही वह पैसा गिनने लगी। इसी दौरान दो व्यक्ति आए और उनसे कहे कि गड्डी में कुछ नोट रंग लगे है। जिसे निकाल कर यहीं बदल ले। इसके बाद दोनों व्यक्ति महिला से पांच-पांच सौ के नोटों की दो गड्डी लेकर गिनना शुरू कर दिया। इसी दौरान उच्चकों ने कुल 55 नोट दोनों गड्डी से गायब कर दिया और फरार हो गए। उनके जाने के बाद शिक्षिका ने गड्डी के नोट की गिनती किया तो 55 नोट कम मिले। इस पर महिला के होश ही उड़ गए। उसने तत्काल सूचना शाखा प्रबंधक को दी। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एएसपी ग्रामीण चिराग जैन भी थे तो वे भी मौके पर पहुंच कर सीसी टीवी कैमरा आदि खंगालने में जुट गए। जिसमें दो व्यक्ति महिला से नोट की गड्डी लेकर गिनती करते नजर आए। शाखा प्रबंधक रोहित सिंह ने कहा कि सीसी टीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो व्यक्ति महिला से नोट की गड्डी लेकर गिने और फिर कुछ नोट निकाल कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed