{"_id":"688fb5c5df449180c10e436a","slug":"teacher-again-surrounded-on-charges-of-misbehavior-and-threats-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-135313-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप में फिर घिरे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप में फिर घिरे अध्यापक
विज्ञापन
आजमगढ़। ठेकमा के कंपोजिट विद्यालय बरदह में कार्यरत शिक्षक मनोज कुमार राय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पूर्व में दो बार अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के चलते निलंबित किए जा चुके मनोज कुमार राय को एक बार फिर उसी विद्यालय में बहाल किए जाने के बाद अब विद्यालय में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं, उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में बीएसए की औकात और बीईओ का दम देखने की बात कही जा रही है। हालांकि बीएसए ने पूरे मामले की जांच बीईओ ठेकमा को सौंपा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक मनोज कुमार राय पर पूर्व में विद्यालय में अनुचित व्यवहार, विभागीय कार्यों में लापरवाही और सहकर्मियों के साथ अशोभनीय आचरण के आरोप लग चुके हैं। इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें 14 जून 2022 और तीन अप्रैल 2023 को निलंबित किया जा चुका है। जांच में आरोप सिद्ध होने के बावजूद 31 अक्तूबर 2022 को उन्हें पहले ही विद्यालय में बहाल कर दिया गया था, जिससे विद्यालय में फिर विवाद उत्पन्न हो गया। हाल ही में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 24 जनवरी 2024 को उन्हें प्राथमिक विद्यालय बर्रा द्वितीय, शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज में तैनात किया गया, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वे लगातार मांग करते रहे कि उनकी बहाली पूर्व के विद्यालय कंपोजिट विद्यालय बरदह में ही की जाए। आश्चर्यजनक रूप से 23 जुलाई 2025 को फिर से इसी विद्यालय पर बहाली का आदेश जारी कर दिया गया, जिसके क्रम में 24 जुलाई को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षक मनोज कुमार राय पर पुनः अनुचित व्यवहार करने, व्यंग्यात्मक भाषा बोलने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा है। शिक्षा मित्र प्रकाश वीर राना ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। प्रकाश वीर राना को 29 जुलाई को फिर धमकी दी गई। राना का कहना है कि वह अनुसूचित जाति से आते हैं और मनोज कुमार राय पूर्व में भी उन्हें जातिगत रूप से अपमानित कर चुके हैं। शिक्षा मित्र ने यह भी आरोप लगाया कि मनोज कुमार राय पहले भी तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट की कोशिश कर चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ मनोज कुमार राय का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में बीईओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं बीईओ की औकात देख लेने की भी बात कही जा रही है।
00
बीएसए बोले-सुधार के लिए शिक्षक को दोबारा दिया मौका
बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षक मनोज कुमार राय का निलंबन करते हुए उनका स्थानांतरण मार्टीनगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्रा द्वितीय में किया गया था। वह सचिव के यहां चले गए और उन्होंने बच्चों की संख्या घट जाने का हवाला देते हुए फिर से उसी विद्यालय में तैनात करने का आग्रह किया। इसी को आधार मानते हुए उन्हें दोबारा कंपोजिट विद्यालय बरदह में तैनात किया गया। हालांकि ऑनलाइन अभी प्राथमिक विद्यालय बर्रा द्वितीय में ही तैनाती दिखा रहा है लेकिन तैनाती वर्तमान समय में कंपोजिट विद्यालय बरदह में ही है। शिक्षा मित्र से अभद्रता करने की शिकायत मिली है बीईओ से जांच कराई जा रही है। जहां तक रही बात वायरल ऑडियो की तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है।