{"_id":"5fe8c7fd8ebc3e3d723f87d2","slug":"tata-magic-and-car-collide-9-injured-azamgarh-news-vns5658619177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक व कार में जोरदार टक्कर, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक व कार में जोरदार टक्कर, 9 घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाने के पास रविवार की भोर में टाटा मैजिक व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मैजिक सवार 9 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां सात की हालत गंभीर देख उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार की भोर में चार बजे के आसपास जिला मुख्यालय की तरफ से जा रही टाटा मैजिक की अतरौलिया की तरफ आ रही कार से कंधरापुर थाने के पास ही जोरजार टक्कर हो गई। दोनों वाहन काफी तेज स्पीड में थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ ही देर में कंधरापुर थाना पुलिस भी आ गई। हादसे में कार सवार तो बाल-बाल बच गए थे लेकिन मैजिक में सवार नौ लोग घायल हो गए थे। जिन्हें किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में 25 वर्षीय मो. फिरोज पुत्र हलीम, 40 वर्षीय मो. अख्तर पुत्र जाकिब निवासी अकबरपुर जिला भागलपुर बिहार, 20 वर्षीय हरिकेश पुत्र वीर बहादुर, 14 वर्षीय कंजिल पुत्र दिलीप व 22 वर्षीय राहुल पुत्र दिलीप निवासी मोलनापुर थाना महराजगंज, 35 वर्षीया किरन पत्नी शंभूनाथ निवासी दूधनारा थाना कंधरापुर, 60 वर्षीया सुबास पुत्र लालसा निवासी मुंडा थाना सिधारी समेत दो अन्य शामिल रहे। जिला अस्पताल पर सभी नौ घायलों में सात की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कंधरापुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। कार में सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।