फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target to make five thousand voters in every situation

हर हाल में विधानसभावार पांच हजार वोटर बनाना लक्ष्य

Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Target to make five thousand voters in every situation
निजामाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर के में मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में संबोधित करती पूर्व सांसद - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर निजामाबाद परिसर में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष गगन कुमार कश्यप की अध्यक्षता में हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने विधानसभा में पांच हजार वोटर बनाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला मंत्री संतोष कुमार गोंड ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर तक अपने अपने बूथ पर कम से कम 25-25 मतदाता बनाएं। निवर्तमान सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने बताया कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के आधार स्तंभ हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ें। पांच व 13 दिसंबर को विशेष अभियान है। प्रत्येक पदाधिकारी को इस विशेष दिन अपने अपने बूथ पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाता बढ़ाना है। सी ग्रेड के बूथों पर विशेष रूप से ध्यान देना है। प्रत्येक विधान सभा में 5000 वोटर निश्चित रूप में बनाना है। कार्यक्रम के जिला संयोजक शैलेंद्र नाथ, मंडल संयोजक जंग बहादुर सिंह, डा. सुदर्शन मिश्रा, सुधीर पाठक, श्रवण शर्मा, राजेश गिरी, चंद्रेश पटेल, अजय, अरुण, लव कुश, सुनील, मनोज राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed