{"_id":"0e13e8e6c73160d3315022810417950f","slug":"target-egg-vendor-became-the-victim-client-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य था अंडा विक्रेता, शिकार बन गया ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य था अंडा विक्रेता, शिकार बन गया ग्राहक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 06 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के संबंध में अंडा विक्रेता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जबकि शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।
संजरपुर गांव निवासी सतई पुत्र झिनक राम संजरपुर बाजार में देशी शराब की दूकान के पास अंडे का ठेला लगाता है। सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे गांव निवासी सलमान पुत्र मकसूद, आफताब पुत्र समशुद्दीन, आसिफ, मोहम्मद उमैर, गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव निवासी अबू सहजा और सरायमीर थाने के खंडवारी गांव निवासी शादाब सतई के ठेले पर पहुंचे और अंडा खाया। शराब के नशे में धुत यह लोग अंडा खाकर चलने लगे तो सतई ने उनसे पैसा मांगा।
तो वह झगड़े पर उतर आए और गोली चला दी। जो अंडा खाने के लिए खड़े गांव निवासी कालीचरण के सीने पर जा लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के साथ भी झड़प हुई और ईंट पत्थर चले। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने हालात पर काबू पाया। एसओ मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी मनबढ़ किस्म के हैं। पूर्व में भी यह लोग इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिए गए।