{"_id":"59cd482c4f1c1bbf538b4da2","slug":"tantric-told-teenage-thief-organizers-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने किशोर को बताया चोर, आयोजकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने किशोर को बताया चोर, आयोजकों ने पीटा
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
superstition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र खजुरी बाजार में स्थापित एक पूजा पंडाल में लगा एंप्लीफायर मंगलवार की रात चोरी हो गया। आयोजन समिति के सदस्य चोर के बारे में जानकारी के लिए एक तांत्रिक के पास पहुंचे जिसने गांव के ही किशोर को चोर बता दिया।
इस पर आयोजकों ने किशोर को बुलाकर अगवा कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामले में आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
खजुरी बाजार में रवि यादव पुत्र विजयवहादुर यादव ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। मंगलवार की रात पंडाल से लगा एंप्लीफायर चोरी हो गया तो बुधवार को रवि और उसके साथी एक तांत्रिक के पास गए। तांत्रिक ने बताया कि चोरी खजुरी गांव के एक किशोर ने की है।
इस पर आयोजन समिति के मोनू यादव और सुनील ने बुधवार को फोन कर किशोर को कोयलसा बुलाया। आरोप है कि आने पर उसे तमंचे के बल पर बाइक पर बैठा लिया और अभयपुर स्थित वीरावन ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर को छुड़ा लिया। किशोर के पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद 50 ग्रामीण गुरुवार देर शाम सीओ कार्यालय बूढ़नपुर पहुंच गए।
सीओ बूढनपुर श्यामनारायण ने बताया तहरीर पर तीन आरोपियों रवि यादव, मोनू यादव और सुनील के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।