फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Taking fire as witness, 80 couples got married to each other.

Azamgarh News: अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 80 जोड़े

Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Taking fire as witness, 80 couples got married to each other.
फूलपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सोमवार को ब्लाॅक परिसर में अग्नि को साक्षी मान 80 जोड़े एक दूजे के हो गए। शादी के लिए कुल 84 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शादी के बाद अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के दौरान हर तरफ पुरोहितों के मंत्रोच्चार सुनाई दे रहे थे। गीत संगीत कलाकार शाहआलम सवारियां, सौरभ सम्राट ने बधाई गीत प्रस्तुत किया। शादी के बाद पूर्व सांसद संगीता आजाद, नपं अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, ब्लाॅक प्रमुख अर्चना यादव, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, बीडीओ विमला चौधरी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। विभाग की तरफ से उपहार भी दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया सामूहिक विवाह में 80 जोड़ों की शादी हुई है। वधु के खाते में संबंधित खंड विकास अधिकारी की ओर से 35 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर भेज दिए जाएंगे। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव, राजेंद्र वर्मा, शिरीन फातिमा, रोहित यादव, सर्वजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed