फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Take Janaki with you from home...

Azamgarh News: लेके जानकी को संग घर से...

Tue, 13 Aug 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Take Janaki with you from home...
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सावन उत्सव-2024 का आयोजन नगर के रोडवेज स्थित एक होटल में किया गया। संस्थान की ओर से कजरी गीत के बीच झूले का प्रबंध किया गया था। सावन उत्सव में सावन सुंदरी एवं मेहंदी प्रतियोगिता सभी के आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन

रिंकी प्रशांत, साथी टीम सुधा तिवारी, पूनम यशपाल सिंह, अनुपमा आर तिवारी और प्रतिभा पाठक ने कजरी गीत ... लेके जानकी को संग घर से निकले लखन, बन में छोड़ आए सुधिया विसारी पिया..., अरे रामा सरयू किनारे दोनों भइया,मांग रहे नैया ये हरी..., ओ राधा रानी ऐसी रूठी, झूला झूले न झूलन दें... की प्रस्तुति दी। इस पर महिलाएं खूब थिरकीं।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष डॉ. नेहा दुबे ने कहा कि कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण एवं उसके विकास के लिए समर्पित है। आज आधुनिकता की दौड़ में कजरी विलुप्त होने के कगार पर हैं। पहले गांव से लेकर शहर तक कजरी गीत सावन में सुनाई पड़ते थे लेकिन आज इन गीतों का अभाव हो गया है। गाने वाले भी कम हो गए हैं। ऐसे कार्यक्रमों से इनके प्रचार प्रसार में मदद मिलती है। नारी शक्ति संस्था की सचिव डॉ पूनम तिवारी ने कहा कि उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। रीति रिवाजों को बचाने की जरूरत है। सचिव डॉ. तिवारी ने बताया कि सावन सुंदरी में पूर्णिमा उपाध्याय एवं मेहंदी प्रतियोगिता में अनिता श्रीवास्तव प्रथम, लक्ष्मी कश्यप द्वितीय एवं अनामिका प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। खेल प्रतियोगिता में आशा विजयी रहीं। निर्णायक मंडल में डाॅ. प्रमिला मौर्या, डाॅ. यास्मीन बानो, डाॅ. नम्रता राय रहीं। आभार विदुषी अस्थाना ने जताया। संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed