{"_id":"62127fffad27d6387f31317d","slug":"take-good-information-there-should-be-no-problem-in-voting-azamgarh-news-vns6396034163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी तरह लें जानकारी, मतदान में न हो परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी तरह लें जानकारी, मतदान में न हो परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी जोनल मजिस्ट्रेट ईवीएम, वीवी पैट के इस्तेमाल, मतदान बाद उन्हें जमा करने, मॉक पोल के दौरान खराब होने और उसे बदलने की प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें ताकि मतदान के दौरान परेशानी न हो। मतदान के दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट को ठीक करने वाले मास्टर ट्रेनर कहां होंगे, उनका मोबाइल नंबर क्या है, इसकी जानकारी भी रखें। ये बातें जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने रविवार को नेहरू हाल में जोनल मजिस्ट्रेट के लिए आयोजित प्रशिक्षण में कहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट काउंटिंग सेंटर (एफसीआई गोदाम बेलइसा एवं चकवल) को जाकर देख लें और पता कर लें कि श्रेणीवार मशीनें कहां रखी जाएंगी। ईवीएम एवं वीवी पैट को सही स्थान पर जमा करना महत्वपूर्ण है। इस कार्य का निर्वहन जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा ही सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के थानों व चौकी का भ्रमण कर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, चौकी एवं थानों पर तैनात मास्टर ट्रेनर का नाम, मोबाइल नंबर, मशीनों को ठीक करने वाले मैकेनिक का नाम, मोबाइल नंबर तथा रूट चार्ट की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टियों के वाहन खराब होने पर भी उन्हें समय से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट की होगी। इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह को सभी आवश्यक जानकारी को साझा करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट का ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने सबसे पहले सभी जोनल मजिस्ट्रेट को 2-2 वोट डालने का मॉक पोल कराया। सभी जोनल मजिस्ट्रेट ने तत्पश्चात स्वयं 2-2 वोट डालकर मॉक पोल किया। जिलाधिकारी ने मॉक पोल प्रक्रिया की वीडियो बनाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उप संचालक चकबंदी मधुसूदन दूबे उपस्थित रहे।