फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspended herself, her wife also lost the election

खुद हुआ निलंबित, पत्नी भी हारी चुनाव

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Suspended herself, her wife also lost the election
सगड़ी। ‘‘ना खुदा ही मिला ना मिसाले सनम’’ यह कहावत सगड़ी तहसील क्षेत्र में पूरी तरह से चरितार्थ हुई। जहां एक सफाई कर्मी ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ाया था। सफाई कर्मी की मतगणना कार्य में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी न करके वह पत्नी की मतगणना कराने में जुटा रहा। एडीओ पंचायत अजमतगढ़ से मिली सूचना पर डीपीआरओ ने उक्त सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। मतगणना में उसकी पत्नी चुनाव हार गई। सगड़ी तहसील के सुरैना गांव निवासी सफाई कर्मी अरविंद कुमार सिंह बलुआ में तैनात था। मतगणना के दौरान उसकी ड्यूटी नवोदय विद्यालय परिसर में मतपेटी को लाने के लिए लगाई गई थी। लेकिन सफाई कर्मी पत्नी सुनीता सिंह सरैना गांव से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ाने में लगा रहा। मतदान तो किसी प्रकार संपन्न हो गया। लेकिन मतगणना के दिन सफाई कर्मी अरविंद कुमार सिंह ने ड्यूटी करने की बजाए अपनी पत्नी की मतगणना कराने में जुटा रहा। एडीओ पंचायत अजमतगढ़ राम आशीष सिंह द्वारा सफाई कर्मी के द्वारा किए गए इस कार्य से जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। शिकायत पर डीपीआरओ लालजी दुबे ने सफाई कर्मी अरविंद कुमार सिंह को निलंबित करते हुए कोयलसा विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया। मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत ठेकमा मिथिलेश राय को जांच सौंपते हुए तीन हफ्ते में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed