{"_id":"5e930b448ebc3e75db267a9f","slug":"survey-and-screening-work-started-in-special-caution-areas-azamgarh-news-vns5200275179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के विशेष सावधानी क्षेत्रों में शुरू हुआ सर्वे का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के विशेष सावधानी क्षेत्रों में शुरू हुआ सर्वे का कार्य
विज्ञापन
फूलपुर के नूरपुर गांव में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जिले में चिह्नित किए गए 30 विशेष सावधानी क्षेत्रों में पहले चरण का डोर टू डोर सर्वे, सैनिटाइजेशन का कार्य रविवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की देखरेख में बनी टीमों ने नगर निकायों के साथसघन आबादी वाले अन्य क्षेत्रों में कोरोना संदिग्धों की तलाश के साथ ही जमात, विदेश व देश के संक्रमणीय क्षेत्रों से लौटे लोगों की पूरी सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
कोरोना को देखते हुए नगर क्षेत्र में नौ और ग्रामीण क्षेत्रों में 21 स्थानों को विशेष सावधानी क्षेत्र चिह्नित किया गया है। डीएम एनपी सिंह ने विशेष सावधानी क्षेत्र के तहत सरायमीर और माहुल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्थानीय कोरोना वारियर्स की ओर से सघन डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा था। डीएम ने आम लोगों से अपील की कि सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, कुछ छुपाएं नहीं। डीएम ने सरायमीर के ग्राम जगदीशपुर में गेहूं के कटाई व मड़ाई कार्यो का निरीक्षण किया। कटाई व मड़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। किसानों से अपील की कि कटाई व मड़ाई के दौरान मुुुंह पर गमछा या मास्क जरूर लगाएं।
वहीं, फूलपुर नगर पंचायत के सभी वार्डों के सर्वे का कार्य शुरू किया गया। नूरपुर ग्राम में डॉ. रामअशीष सिंह यादव और डा. मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में पांच टीमें सर्वे का कार्य कर रही हैं। सगड़ी के अजमतगढ़ नगर पंचायत के सभागार में सीडीओ आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। जीयनपुर नगर पंचायत के सभासद चंद्र प्रकाश ने बताया कि हमारी बातों को सुना नहीं जा रहा है। वार्ड में छिड़काव, साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। रानी की सराय के जमीन कटघर और निजामाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वेक्षण किया। लालगंज में एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने भ्रमण करके सर्वे टीम के कार्यों को देखा। सरायमीर में डीएम और सीएमओ ने डोर टू डोर सर्वे का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. चतुरी चौहान ने बताया कि तहबरपुर के देवरिया गांव डोर टू डोर सर्वे हुआ हो रहा है।

फूलपुर के नूरपुर में आशाओं की ओर से किया जा रहा सर्वे।- फोटो : AZAMGARH

मुबारकपुर के नयापुरा सिकठी में सेनिटाइजेशन करती पालिका की टीम।- फोटो : AZAMGARH

अहरौला के ओरील गांव सभा में दवा का छिड़काव कराते खंड विकास अधिकारी और चिकित्सा प्रभारी।- फोटो : AZAMGARH

जहानागंज के बरहतीर जगदीशपुर में घर-घर जांच करते एसडीएम सदर और सीएचसी प्रभारी डा.धनंजय पांडेय।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन