फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply of human fecal water in Mubarakpur

मुबारकपुर में मानव मल युक्त पानी की सप्लाई

Sat, 27 Jul 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply of human fecal water in Mubarakpur
मुबारकपुर में मानव मल युक्त पानी की सप्लाई
विज्ञापन

--स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की कराई गई जांच में हुआ खुलासा
--घर-घर पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोजा पीलिया रोगी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का मुख्य कारण वहां की पानी में पाया जाने वाला कोलीफार्म वैक्टीरिया है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नपा के पानी की कराई गई जांच में हुआ है। नपा प्रशासन की लापरवाही से मुबारकपुर में मानव मल युक्त पानी की सप्लाई हो रही है।
मुबारकपुर कस्बे में पहली बार जनवरी में पीलिया का प्रकोप फैला था। उस बार भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी गई जांच में नपा के सप्लाई वाले पानी में मानव मल के अंश पाए जाने की बात सामने आयी थी। तत्कालीन सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने सीएचसी पर प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी थी। छह माह कस्बे में पुन: पीलिया ने दस्तक दी। स्वास्थ्य विभाग ने पानी का सेंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह कस्बे में पहुंचे तो सीएचसी पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि इस बार की रिपोर्ट भी पिछली बार वाली ही है। नपा के सप्लाई वाले पानी में कोलीफार्म वैक्टीरिया पाया गया है जो पानी में मानव मल के होने की पुष्टि करती है। इसके साथ ही कस्बे में हेपेटाइटिस ई फैला हुआ है जो दूषित पानी से ही होता है। डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में जहानागंज, अजमतगढ़ व जीयनपुर सीएचसी के प्रभारी भी पहुंचे थे। सभी ने अलीनगर व पुरानी बस्ती इलाके में घर-घर जाकर नये रोगियों की तलाश किया। इस दौरान कई लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गये, जिन्हें मौके पर पर दवा व जरूरी सलाह देकर आराम करने को कहा गया। वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर देख टीम ने उन्हें सीएचसी पर भेज कर भर्ती कराया। इसके साथ ही घर-घर क्लोरीन की गोली भी वितरित की गई और जरूरी सलाह दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे में फैले पीलिया के पीछे पूरी तरह से यहां का दूषित पानी जिम्मेदार है। नपा के पानी को जांच के लिए भेज गया था, रिपोर्ट में कोलीफार्म वैक्टीरिया पाया गया है जो पानी में मानव मल के कण मौजूद होने की पुष्टि करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके सिंह, डिप्टी सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed