फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply inspector caught pickup loaded 60 sacks of grain

पूर्ति निरीक्षक ने पकड़ा पिकअप लदा 60 बोरी अनाज

Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Supply inspector caught pickup loaded 60 sacks of grain
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सईदवारा बाजार के समीप रविवार की रात पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप और रानी की सराय थाने के दरोगा हिरेंद्र प्रताप सिंह ने एक पिकअप को पकड़ा। इस पिकप में 60 बोरी अनाज लदा हुआ था। ग़ाड़ी में दो लोग मौजूद थे लेकिन पूछने पर अनाज के संबंध में कुछ भी नहीं बता सके। पूर्ति निरीक्षक ने गाड़ी को रानी की सराय पुलिस के हवाले करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप और दरोगा हिरेंद्र प्रताप सिंह ने सईदवारा के पास रानी की सराय की ओर से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही पिकअप को रोका। पिकप की जांच में बोरों में अनाज भरा हुआ पाया गया। गाड़ी में बैठे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह चकवल एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर आ रहे हैं। इसमें कुल 50 गेहूं और 10 बोरी गेहूं लदा हुआ है। पिकअप को रानी की सराय के पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप द्वारा रानी की सराय थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है। वहीं पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक से अनाज को सीधे पिकअप में लादा गया। जिसमें 50 बोरी गेहूं और 10 बोरी चावल उतारा गया। बोरियों में सरकारी सिलाई हुई थी। सप्लाई इंस्पेक्टर को बुलाया गया उन्होंने इसकी पहचान की। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed