फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunlight goes out but no helpless

धूप तो निकली पर नहीं गलन के आगे रही बेबस

Fri, 29 Dec 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 29 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sunlight goes out but no helpless
winter - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। जनपद में विगत चार दिनों से पड़ रही ठंड में और इजाफा हो गया है। सुबह के समय पूरा जनपद घने कोहरे से ढंका हुआ था। गलन के कारण लोग घरों में दुबकने केे विवश हुए।
विज्ञापन


दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को राहत जरूर पहुंचाई लेकिन शाम के समय दिन ढलने से पूर्व सूर्य की किरणें निस्तेज हो गई। जिसके कारण गलन काफी बढ़ गई। बढ़ी गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए जिले सभी एक से लेकर आठ तक के विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ठंड और गलन धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच गई है। कोहरे और गलन के कारण क्या आदमी, पशु-पक्षी, जानवर सभी परेशान हैं। सोमवार को शुरू हुआ कोहरा दो दिन बहुत कम देखने को मिला लेकिन बुधवार को निकली धूप के बाद गुरुवार को कोहरे ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरे ने उन्हें अपने आगोश में ले रखा था। कोहरे के साथ बढ़ी गलन से हर कोई बेचैन दिखा। लोग अलाव जलाकर शरीर की कंपकंपी को दूर करने में लगे रहे। जिसको कोई काम नहीं था वह रजाई में ही दुबका रहा।

जो लोग किसी कार्य से बाहर निकले उनकी नजरें भी अलाव को ही तलाशती रही। ठंड के बाद भी विद्यालयों के समय में परिवर्तन न होने गुरुवार की सुबह छोटे बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय जाते देखे गए। दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई हर कोई धूप में खड़ा शरीर को गर्म करता नजर आया।

लेकिन शाम होते ही गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। वहीं ठंड के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के समस्त सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।


लेकिन इस दौरान शिक्षकों की विद्यालय पर उपस्थिति अनिवार्य होगी। नगर क्षेत्र नगरपालिका प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव जलाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed