फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil president , general secretary Arvind

सुनील अध्यक्ष, अरविंद बनेे महामंत्री

Tue, 13 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 13 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sunil president , general secretary Arvind
गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरदह में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर सुनील पांडेय और महामंत्री पद पर अरविंद यादव को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


 अध्यक्ष पद पर विजयी सुनील पांडेय को 241 मत मिला। जबकि जबकि महामंत्री पद के विजेता अरविंद यादव ने 695 मत पाया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर उमाशंकर 695 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। पुस्तकालय मंत्री पद पर मनीष मौर्या को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव के लिए श्रीगांधी स्मारक त्रिवेणी महाविद्यालय बरदह में सोमवार की सुबह नौ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए कालेज परिसर में पांच बूथ बनाए गए थे। कड़ाके की ठंड के बाद भी चुनाव में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अपराह्न 1:30 बजे मतदान समाप्त हुआ। इस दौरान 1029 छात्र-छात्राओं ने मत का प्रयोग किया। गणना के दौरान 125 वोट अवैध घोषित किए गए।  मतगणना पूरी होते ही चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष पद से विजयी सुनील पांडेय ने 241 मत पाया, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मनीष कुमार 236 वोट मिले। इसके अलावा राजेश यादव को 221, राजीव सरोज को 202, जितेंद्र यादव को 91, शिव प्रकाश यादव को 03 वोट मिले। इसीक्रम में उपाध्यक्ष पद पर विजयी उमाशंकर को 695, उनके प्रतिद्वंदी शिवदत्त सरोज को 391 वोट मिले।


उमाशंकर 304 मतों से विजयी हुए। महामंत्री पद पर विजयी अरविंद यादव को 695 वोट मिला। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद सरोज को 283, वोट मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर मनीष मौर्य निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्राचार्य डा. धर्मसेन सिंह और चुनाव अधिकारी डा. विजेंद्र राय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed