फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane committee has been running from a borrowed building for 34 years.

Azamgarh News: 34 साल से उधार के भवन से चल रही गन्ना समिति

Mon, 13 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee has been running from a borrowed building for 34 years.
बूढ़नपुर। बूढ़नपुर तहसील में पिछले 34 साल से सामुदायिक मिलन केंद्र में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय चल रहा है। विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण समिति को आज तक अपने कार्यालय के लिए भवन नसीब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किरतूपुर गांव में तत्कालीन सांसद संतोष सिंह की निधि से 1990 में सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण हुआ। इसके एक साल बाद यानि नौ जुलाई 1991 में चीनी मिल द्वारा बूढ़नपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति को संचालित करने की घोषणा कर दी गई, लेकिन उसके पास कार्यालय के लिए भवन नहीं था। भवन के अभाव में गन्ना समिति बूढ़नुपर से दूसरी जगह न चली जाय, तत्कालीन ब्लाॅक प्रमुख राजधारी पांडेय के प्रयास से गन्ना समिति का कार्यालय सामुदायिक मिलन केंद्र में इस शर्त पर स्थापित कर दिया गया कि जब चीनी मिल समिति कार्यालय के लिए भवन बनवा देगी तो सामुदायिक मिलन केंद्र को खाली कर दिया जाएगा। गन्ना समिति से हर साल लगभग नौ लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिल को जाता है। समिति का खुद का कार्यालय बनाए जाने के लिए कई बार सचिव ने मिल प्रबंधन को पत्र लिखा लेकिन मिल प्रबंधन ने इसे कभी संज्ञान में नहीं लिया। इसके कारण आज भी गन्ना समिति उधार के भवन में चल रही है।
विज्ञापन


00
समिति के अंतर्गत आते हैं 14 गन्ना क्रय केंद्र
सहकारी गन्ना विकास समिति बूढ़नुपर के अंतर्गत क्षेत्र के 14 गन्ना क्रय केंद्र आते हैं। गन्ना क्रय केंद्र शमशाबाद, गन्ना क्रय केंद्र फुलवरिया ए और फुलवरिया बी, गन्ना क्रय केंद्र मदियापर, गन्ना क्रय केंद्र अहरौला, गन्ना क्रय केंद्र बूढनपुर ए और बूढ़नुपर बी, गन्ना क्रय केंद्र भदौरा, गन्ना क्रय केंद्र अतरौलिया ए और अतरौलिया बी, गन्ना क्रय केंद्र छितौनी ए और छितौनी बी, गन्ना क्रय केंद्र असिलाई, गन्ना क्रय केंद्र अतरैठ शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर किसान अपना गन्ना लाकर बेचते हैं। इसके बाद यहां से पेराई के लिए गन्ना चीनी मिल को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

मैंने समिति कार्यालय के भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर चीनी मिल को भेजा है, लेकिन चीनी मिल द्वारा अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। मिल द्वारा जैसे ही स्वीकृति और बजट मिलता है तो गन्ना समिति कार्यालय भवन का निर्माण करवा दिया जाएगा।
- अशोक कुमार सिंह, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed