फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill remained closed for two hours due to technical glitch

तकनीकी गड़बबड़ी के कारण दो घंटे बंद रही चीनी मिल

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill remained closed for two hours due to technical glitch
चीनी मिल सठियांव का पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण बार-बार चीनी मिल बंद हो जा रही है। जिससे कर्मचारी के साथ किसानों की समस्या बढ़ गई है। चालू होने के बाद तकनीकी फाल्ट में मिल के बंद होने से यह साबित हो गया है कि प्रबंधन ने बिना तैयारी किए ही सत्र का शुभारंभ कर दिया। जिसके चलते बार-बार पेराई प्रभावित है।
विज्ञापन

मिल के शुभारंभ के दौरान ही तकनीकी गड़बड़ी के चलते चीनी मिल लगभग 72 घंटे तक बंद थी। गड़बड़ी को ठीक करके बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे दुबारा पेराई शुरू की गई। लेकिन अगले दिन शुक्रवार को अपराह्न दो बजे के करीब टरबाइन ट्रिप होने से दो घंटा पुन: मिल बंद रही, दुबारा मिल काफी मशक्कत के बाद चालू हुई। ऐसे में इस ठंड में मिल में गन्ना पहुंचाने के लिए पहुंचे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। मिल के मुख्य अभियंता मायाराम यादव ने बताया कि चीनी मिल में आई तकनीकी खराबी को हम केवल ठीक करने के लिए है न कि किसी प्रकार की जानकारी देने के लिए। हमको बयान देने का अधिकार नहीं दिया गया है। चीनी मिल के प्रभारी जीएम लालता प्रसाद ने बताया कि मशीन है तो तकनीकी खराब आ ही सकती है। मकैनिक द्वारा जल्द से जल्द ठीक भी कराया जाता है। हमारा पूरा प्रयास है कि हम पूरी क्षमता से पेराई कराएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्याएं न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed