फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students of council school will learn maths and science in sports

परिषदीय विद्यालय के छात्र खेल खेल में सीखेंगे गणित व विज्ञान

Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students of council school will learn maths and science in sports
आजमगढ़। जनपद के 2703 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के लिए रोचक तरीके अपनाए जाएंगे। छात्रों के मन से गणित व विज्ञान का डर दूर किया जाएगा। गणित के फार्मूले रटवाए नहीं बल्कि करके समझाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की गणित व विज्ञान में पकड़ मजबूत करने के लिए नवाचार अपनाया जाएगा। इसके लिए विभाग गणित व विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन विषयों को नवाचार अपनाया जा रहा है। जैसे चुंबकीय पेंसिल को हवा में लटका देना, इलेक्ट्रिक मोटर व डायनमो बनाकर उसमें निहित सिद्धांत की गहरी समझ बनाना। गणित में पांचों प्लेटोनिक सालिड्स, गणितीय संक्रियाओं पर रोचक गतिविधियां कराकर गणित की व्यवहारिकता पर जोर दिया जाएगा। अब बच्चों को रटने वाली प्रणाली से मुक्त रखा जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के गणित व विज्ञान के शिक्षक इन नवाचारी प्रयोगों को सीखेंगे। इसके लिए चरणबद्ध व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में राहत मिलेगी। परिषदीय विद्यालयों के छात्र व छात्राओं में गणित व विज्ञान को लेकर समझ भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed