फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students given last chance to correct errors in examination form

Azamgarh News: छात्रों को परीक्षा फार्म में त्रुटियों के संशोधन का दिया अंतिम मौका

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students given last chance to correct errors in examination form
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को ठीक करने का अंतिम मौका बोर्ड ने दिया है। बोर्ड ने जिले के डीआईओएस को निर्देश दिया है कि वह 19 दिसंबर तक त्रुटियों को संशोधित करके उसे ऑफलाइन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी अलग-अलग त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बोर्ड का चक्कर लगाते हैं। अब तक बोर्ड में इससे संबंधित बहुतायत मामले अटके थे, जिनमें किसी ना किसी प्रकार की त्रुटि थी। इसको देखते हुए यूपी बोर्ड ने जून में विशेष अभियान चलाकर जिलों में कैंप लगाया और वहां पर इस प्रकार के मामलों को खत्म किया। ऐसे में यूपी बोर्ड इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता है। जिससे परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि रह जाए। इसको देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो और विषयों आदि में त्रुटियों के निराकरण का अंतिम मौका दिया है। पूर्व में भी बोर्ड ने मौका दिया था। लेकिन, कई विद्यालयों ने फिर मौका देने की मांग की थी। इसको देखते हुए बोर्ड सचिव ने त्रुटियों में सुधार की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed