फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students demonstrated in front of social welfare

छात्रों ने किया समाज कल्याण के सामने प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated in front of social welfare
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर और डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने शनिवार को छात्रवृत्ति और शुल्कप्रतिपूर्ति को लेकर समाज कल्याण विभाग के सामने प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द छात्र, छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति भेजे जाने की मांग किया।
विज्ञापन

छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि सत्र-2019-20 की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति खाते में नहीं भेजकर अनदेखा किया जा रहा है। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि गरीब घर छात्र, छात्रा छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बदौलत अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते है। छात्रवृत्ति के न मिलने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उनकी शिक्षा भी बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अगर छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं भेजी गई तो छात्र संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। छात्रनेता विशाल यादव ने कहा कि गरीब छात्र, छात्रा जो छात्रवृत्ति के सहारे अपनी पढ़ाई जारी रखते है उन्हें शिक्षा से वंचित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित यादव, योगेश पाल, राकेश यादव, रितेश कुमार, आलोक सिंह, आकाश यादव, शिवानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed