{"_id":"239912d3c8b1d56d51250a8f6099be55","slug":"students-burned-effigies-of-terrorism-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारेबाजी के विरोध में जनपद के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंकने केे साथ ही अलगाववादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उनका कहना था कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर सोशल मीडिया में दो तरह का वीडियो वायरल हुआ है। एक जिसमें उन्हें देशद्रोहियों के साथ नारेबाजी करते दिखाया जा रहा है और दूसरे में वह आरएसएस और संघ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
छात्रों ने कहा कि कन्हैया ने देश विरोधी नारे लगाए या नहीं, यह वे नहीं जानते। लेकिन बतौर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की यह नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह विश्विवद्यालय में चल रही देश विरोधी गतिविधियों की सुधि लें। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि मामले की पूरी जांच करके जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
अगर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जेएनयू के साथ अन्य राज्यों की आजादी की मांग होने लगेगी और देश की अखंडता तार-तार होगी। छात्रों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की निंदा की और कहा कि वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश में असहिष्णुता फैला रहे हैं। इस मौके पर जूही श्रीवास्तव, विनोद यादव, अवनीश यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव, दीपक यादव, निखिल भारती, विकास गोड़, विश्वजीत कुमार आदि उपस्थित थे।