फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student went to jail in charge of molestation, missed board exam

छेड़खानी के आरोप में छात्र गया जेल, छूट गई परीक्षा

Tue, 18 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student went to jail in charge of molestation, missed board exam
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 फरवरी की रात किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही। गिरफ्तार आरोपी हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार की सुबह उसे हिंदी की परीक्षा देने जाना था।
विज्ञापन

एसओ रौनापार राजकुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे गांव में मौजूद था। उसके गांव की रहने वाली एक किशोरी रात करीब आठ बजे दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में सुनसान माहौल पाकर तीनों लड़के उससे छेड़खानी करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने थाने में तीनों लड़कों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed