{"_id":"e470045f0cdc843497097b6812fd2999","slug":"student-elections-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होगा मतदान
संवाददाता
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालटारी। श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल तीन पदों के लिए 2452 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं पूर्व में हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है।
बताते चलें कि श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए छह पदों पर नामांकन आवेदित थे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिए ही सोमवार को वोट डाले जाएंगे। वहीं कला संकाय पर मात्र एक प्रत्याशी का नामांकन होने के कारण उसका निर्विरोध चुना जाना तय है। कला संकाय और शिक्षा संकाय पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। विद्यालय परिसर में मतदान के लिए कुल सात बूथ बनाए गए हैं। किसी को भी मोबाइल के साथ अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और बिना परिचय पत्र के किसी को मतदान का अधिकार नहीं होगा। वहीं पूर्व में हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन भी काफी चौकन्ना है। महाविद्यालय गेट के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। जिसके अंदर मतदाताओं के अलावा किसी को भी आने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के लिए आठ थानों की पुलिस के साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है। चुनाव अधिकारी अधिकारी डा. अखिलेश चंद ने बताया कि सोमवार को होने वाले मतदान में कुल 2452 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1577 छात्र और 915 छात्राएं शामिल हैं। मतदान का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू होकर दो बजे तक चलेगा। शाम तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा जो मतों की गिनती होने तक जारी रहेगा। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न होगा।