{"_id":"43374d4d8bf7c7f87d130a8e50e49b54","slug":"student-burnt-chief-minister-s-effigy-againest-the-murder-in-bihasara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के विरोध में सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के विरोध में सीएम का फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दादरी के बिसाहड़ा हुई एखलाक अहमद की हत्या के विरोध में शिब्ली महाविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को महाविद्यालय गेट के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने मुख्यमंत्री से घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छात्रों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में हुई घटना बहुत ही शर्मनाक है। पशुवध को लेकर हुई एखलाक की हत्या से पूरा गांव में सदमे में है। इस घटना के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस घटना को बीते कई दिन हो गए लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। कहा कि दादरी घटना में शामिल एखलाक के हत्यारों को सजा दी जाए। अगर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर अब्दुर्रहमान, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिश उस्मानी, कासिफ शाहिद, आफताब आलम, अब्दुल्लाह खान, बेलाल आजमी, मिर्जा फहद, असद खान, अहमद फरान आदि उपस्थित हुए।