{"_id":"6af8b115f2675f2e790cbb09","slug":"stubble-burning-rampantly-in-the-fields-responsible-people-unaware-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160525-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेतों में धड़ल्ले से जल रही पराली, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेतों में धड़ल्ले से जल रही पराली, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
बरदह क्षेत्र में खेत में जलाई जा रही पराली। संवाद
धान की कटाई और मड़ाई का काम तेज होने के साथ ही खेतों में पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रानी की सराय क्षेत्र के सोनवारा, अनौरा, जगरनाथ सहित मोहम्मदपुर ब्लॉक के बेलखरा आदि गांवों में किसान खुलेआम पराली जला रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पराली को रोटावेटर और कल्टीवेटर की मदद से खेत में मिलाने पर 15 से 30 दिनों में वह सड़कर जैविक खाद बन सकती है। इसके अलावा फसल अवशेषों का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी किया जा सकता है। नरई प्रबंधन के लिए छोटे किसानों को आर्थिक अनुदान देने का भी प्रावधान है।
उपनिदेशक कृषि आशीष कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कृषि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। पराली जलाने की पुष्टि होने पर संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00
दो से 15 हजार रुपये तक जुर्माना
पराली जलाने पर दो एकड़ से कम क्षेत्र में 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ तक पांच हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में 15 हजार रुपये प्रति घटना जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद गांवों में पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। इससे निगरानी व्यवस्था और जागरूकता अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
00000
पराली जलाने पर तीन किसानों पर जुर्माना
बरदह। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बेलवाना और इरना गोकुलपुर गांव में पराली जलाने पर प्रशासन ने तीन किसानों से कुल 7500 रुपये जुर्माना वसूला। शनिवार को नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को चिह्नित किया और प्रत्येक पर 2500 रुपये का अर्थदंड लगाया। तहसीलदार हर्षित पांडेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान जुर्माने की धनराशि राजकोष में जमा कराई गई। प्रशासन ने गांव के अन्य किसानों को भी पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक किया और ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों से फसल अवशेष जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करने की अपील की गई। संवाद