Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves climbed onto the roof using a grill and stole jewellery and cash.

Azamgarh News: जंगले के सहारे छत पर चढ़े चोर, गहने और नकदी समेट ले गए

Sun, 15 Nov 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves climbed onto the roof using a grill and stole jewellery and cash.
बरदह थाना क्षेत्र के पौसला नरवें गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण और दस हजार रुपये नकदी पार कर दी। चोर जंगले के सहारे बारजे पर चढ़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन

वारदात के दौरान चोरों ने परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन जागे तो दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है। इसके बाद चोर बाक्स लेकर धान के खेतों के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन

पौसला नरवें गांव निवासी अच्छे लाल बिंद का नवनिर्मित पक्का मकान गांव के किनारे स्थित है। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर घर के बगल में लगे जंगले के सहारे बारजे पर चढ़कर छत पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से पक्की सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आए। इसके बाद अलग-अलग कमरों में सो रहे परिजनों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और घर के पिछले हिस्से में लगा निकासी का दरवाजा खोल दिया। चोरों ने बाक्स में रखे तीन जोड़ी पायल, पैर का कड़ा, लॉकेट, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और करीब दस हजार रुपये नकदी समेट ली।

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी गए गहनों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। ग्रामीणों ने चोरों के वाहन से भागने की आशंका में आसपास के रास्तों की घेराबंदी भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित अच्छे लाल बिंद ने बरदह थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed