{"_id":"6af8b261a2a107dfe301eb18","slug":"straw-kept-in-the-bathroom-women-upset-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160502-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्नानघर में रखा भूसा, महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्नानघर में रखा भूसा, महिलाएं परेशान
विज्ञापन
आंवक के अवंतिकापुरी धाम स्थित स्नानघर में भरा भूसा। संवाद
मुहम्मदपुर ब्लॉक के आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम में सरोवर के किनारे महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए बनाए गए स्नानघर में भूसा भर दिया गया है। इससे सरोवर में स्नान करने आने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए इधर-उधर जगह तलाशनी पड़ रही है।
धार्मिक स्थल पर आने वाली श्रद्धालु महिलाओं को इस अव्यवस्था के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत जमालपुर भेलखरा में 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2021-22 की योजना के तहत मंदिर परिसर में शौचालय और स्नानघर का निर्माण कराया गया था।
स्थानीय ग्रामीण पवन तिवारी, मनोज गुप्ता, राहुल तिवारी, सूरज यादव और भोला तिवारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थल पर दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए बनी सुविधा का इस तरह इस्तेमाल होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारी को तत्काल स्नानघर खाली कराने का निर्देश दिया जाएगा। स्नानघर को खाली कराकर महिलाओं के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।