फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strike for payment of honorarium due for three months

Azamgarh News: तीन महीने से बकाया मानदेय के भुगतान के लिए की हड़ताल

Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strike for payment of honorarium due for three months
मांगों का ज्ञापन सौंपती आशा बहू कल्याण समिति के पदा​धिकारी और सदस्य। संवाद
ठेकमा। आशा और आशा संगिनी का तीन माह से लंबित मानदेय भुगतान न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बड़ी संख्या में आशा बहुओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में मांगों के समर्थन में चिकित्सा प्रभारी ठेकमा विरेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विभा राय ने कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक न तो बढ़ा हुआ मानदेय लागू किया गया है और न ही पिछले तीन माह से कोई भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस अवसर पर अनिता राय, उमा गुप्ता, साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed